मंडी: पीएम मोदी आज मंडी से करेंगे चुनावी शंखनाद, युवाओं में दिखा भारी जोश

News Updates Network
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली में शामिल होने के लिए हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता उत्सुक हैं। भाजपा सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पहल की हैं।

मंडी के पड्डल मैदान में लोग एकत्रित हो रहे हैं। रैली स्थल पर युवा कार्यकर्तओं में भारी जोश है। मौसम साफ रहे इसके लिए मंच पर देव कमरुनाग का गाना बजाया गया। जय देवा जय देवा कमरुनाग याद करा आसे भयागा सांझा। भाजपा विधायक अनिल शर्मा भी रैली में पहुंच गए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1:30 रैली को संबोधित करेंगे। पीएम का पड्डल में देवध्वनियों के साथ स्वागत किया जाएगा। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और सीएम जयराम ठाकुर उन्हें कुल्लवी शाल और टोपी पहनाकर स्वागत करेंगे। पीएम को युद्ध रणभेरी का प्रतीक रणसिंघा और कुल्लवी कारीगरी की उत्कृष्ट नक्काशी पट्टी वाली पोशाक भी भेंट की जाएगी।

इसके बाद मंच पर पांच-पांच मिनट के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और तेजस्वी सूर्या संबोधित करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे। मोदी के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर होंगे। दो कांगणी में उतरेंगे और एक सुंदरनगर पालीटेक्निक कॉलेज में खड़ा रहेगा। 

ये रहेगा कार्यकम
12:30 बजे मंडी के कांगणी हैलीपैड पर एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे 
12:45 बजे पड्डल मैदान में स्वागत
1:30 से 2:00 बजे के बीच 20 मिनट का संबोधन
2:30 बजे दिल्ली लौटेंगे

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top