फेसबुक पर जहां कांग्रेस के ऑफिशियल फेज (इंडियन नैशनल कांग्रेस हिमाचल प्रदेश) को अब तक (249K) 2 लाख 49 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के ऑफिशियल फेज (बीजेपी हिमाचल प्रदेश) को (245K) 2 लाख 45 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं।
इसी तरह इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के ऑफिशियल फेज (हिमाचलप्रदेशकांग्रेस) को अब तक (23.2K) 23 हजार 200 लोग फॉलो कर रहे हैं जबकि भाजपा के ऑफिशियल फेज (बीजेपी4हिमाचल) को (20.5K) 20 हजार 500 लोग फॉलो कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या भाजपा सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में कांग्रेस से आगे निकल पाएगी या नहीं।
