Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Accident: किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी टाटा सूमो, 7 की मौत, पांच घायल

News Updates Network
By -
0
जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में बड़े हादसे की सूचना है। जिले में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। 

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ के छात्रू के चिनगाम इलाके में निजी टैक्सी वाहन टाटा सूमो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। 

स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के जवान कार्य में जुटे हुए हैं। पांच अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!