Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: BAYM बैरी दडोला के प्रतिनिधियों और सदस्यों द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष पर किया गया पौधारोपण

News Updates Network
By -
0
ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के अंतर्गत डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला के प्रतिनिधियों और सदस्यों द्वारा वन महोत्सव  के उपलक्ष पर पौधारोपण  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहना जट्टा मे किया गया ।इस कार्यक्रम मे पाठशाला के प्रधान चार्य श्री प्रीत सिंह पाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की डॉ भीमराव अम्बेडकर युवक मंडल के सदस्य अनमोल कुमार ने बताया कि हमारे देश में नहीं अपितु पूरे विश्व में भी वनों का विशेष महत्व है। वन ही प्रकृति की महान शोभा के भंडार है। 

वनों के द्वारा प्रकृति का जो रूप खिलता है, वह मनुष्य को प्रेरित करता है।दूसरी बात यह है कि वन ही मनुष्य, पशु- पक्षी, जीव -जंतु आदि के आधार है। वन के द्वारा ही सब के स्वास्थ्य की रक्षा होती है।वन इस प्रकार से हमारे जीवन की प्रमुख आवश्यकता है। अगर वन ना रहे तो हम नहीं रहेंगे और यदि वन रहेंगे तो हम रहेंगे। कहने का तात्पर्य यह है कि वन से हमारा अभिन्न संबंध है, जो निरंतर है और सबसे बड़ा है। 

इस प्रकार से हमें वनों की आवश्यकता सर्वोपरि होने के कारण हमें इसकी रक्षा की भी आवश्यकता सबसे बढ़कर है।अगर हमें पर्यावरण को बचाना है, तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चे का पालन पोषण करता है। उसी प्रकार वृक्ष का भी करना चाहिए। एक बार आपका बच्चा आपके जीवन से अलग हो सकता है, परंतु एक वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है।  

इस मौके पर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला  के प्रधान मुनीश कुमार,उप प्रधान मोहित कुमार,सचिव विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष पलक,मुख्यासलाहकार सोनू डोगरा अनमोल,    करण कुमार , हेमलता, सनेहा अर्चना, नवीन गुरुप्रीत,मनप्रीत,जसप्रीत,गुरप्रीत, साहिल, प्रिंस,नितिन,करण कौंडल,  आदि सदस्य मौजूद रहे l

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!