Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक वैन 'राइड विद प्राइड' कई दिनों से खराब, लोगों को हो रही परेशानी

News Updates Network
By -
0

बिलासपुर: एचआरटीसी की 'राइड विद प्राइड सेवा कई दिनों से बिलासपुर के लोगों को नहीं मिल रही है। यह इलेक्ट्रिक वैन 'राइड विद प्राइड' बिलासपुर के लोगों के लिए बहुत लाभदायक साबित हुई है परंतु यह इलेक्ट्रिक वैन 17 अगस्त से बंद है जहां लोग बिलासपुर बस स्टैंड से हॉस्पिटल तक 10 रूपए अदा करके अपने गंतव्य तक पहुंचते थे।

वहीं इलेक्ट्रिक वैन खराब होने के कारण लोगों को ऑटो में लगभग 40 से 50 रूपए देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। लोगों का कहना है की इलेक्ट्रिक वैन खराब होने के कारण कई दिनों से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ है इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। 

वहीं, इस मामले में एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु क्षेत्रीय प्रबंधक ने फोन उठाना उचित नहीं समझा।

उधर, एमडी एचआरटीसी संदीप कुमार से इस मामले बात की गई तो उन्होंने कहा की प्रदेश में लगभग 15 से 20 इलेक्ट्रिक वैन खराब है। इन इलेक्ट्रिक वैन का AMC उपलब्ध नहीं है महिंद्रा कंपनी से बात की जा रही है,लगभग 10 से 15 दिनों में इलेक्ट्रिक वैन को ठीक कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!