Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सोलन: नालागढ़ में पुलिस ने ट्रक चालक से बरामद की पिस्टल, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
नालागढ़: नालागढ़ के चौंकीवाला में पुलिस ने एक ट्रक चालक से पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

आरोपी की पहचान अविनाश कुमार पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी कुखर तहसील नुरपूर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जिला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने प्रभारी मोहर सिंह चौहान की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बरामद किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौंकीवाला में एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद हुई। 

जब व्यक्ति से पिस्टल रखने का लाइसेंस मांगा तो वह मौके पर कोई कागजात पेश नहीं कर सका, जिसके पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्टल को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड पर लिया जाएगा और अवैध हथियार से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!