Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू : चरस की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार, शक के आधार पर की तलाशी, बैग में मिली 2 किलो 522 ग्राम

News Updates Network
By -
0
कुल्लू जिले में पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी के चलते विशेष अन्वेषण टीम ने दोउरी में एक युवक को 2 किलो 522 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण टीम ने दोउरी से गुजर रहे एक 30 वर्षीय युवक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को देख एक खड़ी गाड़ी के पीछे छुप गया। 

उसने एक पिट्ठू बैग अपने कंधे पर उठाया हुआ था। टीम ने जब शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके बैग से उक्त मात्रा में चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

मामले की पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने की है। आरोपी की पहचान ध्यान सिंह उर्फ पिंकू पुत्र जीत राम निवासी बंजार कुल्लू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बंजार थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!