Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एचआरटीसी बस हुई हादसे की शिकार, धर्मशाला से दिल्ली जा रही थी बस

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस हरियाणा के पानीपत में हादसे का शिकार हुई है. जानकारी के अनुसार HRTC की यह बस धर्मशाला से दिल्ली जा रही थी. इस दौरान पानीपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह समालखा के पास चंडीगढ़ की ओर से आ रही इंटरसिटी टूरिज्म की बस ने एचआरटीसी की खड़ी बस को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीटी रोड पर खड़ी बस ग्रिल तोड़कर दूसरे रोड पर खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई. टक्कर मारने के बाद इंटरसिटी टूरिज्म बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. दोनों बसों में करीब 60 से ज्यादा सवारियां मौजूद थीं.

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई. राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. घायल सवारियों को बाहर निकालने के बाद खून से लथ-पथ लोगों तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

कुछ घायलों को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया और कुछ को पानीपत सिविल अस्पताल में उपचार दिया गया. सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे 7 यात्रियों में से 3 लोगों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया. चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. बाकी अन्य घायलों का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!