Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : एचआरटीसी की नई एसी बसों में 50 रूपए प्रति सीट किराया बढ़ाने की तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

News Updates Network
By -
0
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी)के बेड़े में शामिल होने वाली नई डीलक्स (हिमधारा) बसें एसी सुविधा से युक्त होंगी। इनमें प्रति सीट 50 रुपये तक अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा। एचआरटीसी इसका खाका बना रहा है। इन 50 नई डीलक्स बसें हिमाचल पहुंचने के बाद सरकार को किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसमें सरकार अंतिम निर्णय लेगी। 

निगम डीलक्स बसों में लंबे रूट पर सफर करने वाले मुसाफिरों से बस में एसी चलने का प्रति सीट 50 रुपये चार्ज वसूलेगा। हालांकि, पुरानी डीलक्स बसों में किराया बढ़ाने का प्लान अब तक नहीं है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे शहरों में गर्मी बढ़ने के कारण एसी चलाना जरूरी होता है। बसों में एसी डीजल से चलता है। इससे डीजल सामान्य के मुकाबले ज्यादा लगता है।

हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट, वोल्वो की तरह होगी सीटें
डीलक्स बसों में हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बैक पुश सीटें, पांव रखने के लिए स्पेस फुट रेस्ट की सुविधा होगी। पानी की बोतल रखने के लिए अलग से जगह बनाई गई है। शक्तिशाली इंजन वाली ये बसें अशोका ले लैंड कंपनी की हैं। बसों में सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए वोल्वो की तरह आरामदायक सीटें लगाई हैं। सभी आधुनिक सुविधाओं से भी लेस हैं। 

200 जीरो वैल्यू की बसें
वर्तमान में प्रदेश में करीब दो 200 जीरो वैल्यू बसें हैं। नई साधारण और डीलक्स बसें पहुंचने के बाद कई बसें हटाई जाएंगी। सूबे को कुल 250 बसें मिलनी हैं। इनमें 11 बसें नालागढ़ पहुंच गई हैं। यहां इनकी तकनीकी जांच की जा रही है। उधर, एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि एसी डीलक्स बसों में 50 रुपये अतिरिक्त लेने की तैयारी है। इस पर विचार चल रहा है। सरकार को प्रस्ताव सौंपा जाएगा। 

यह है किराया लेने का प्रावधान
बस                  मैदानी क्षेत्र      पहाड़ी क्षेत्र किमी
                   (किमी में पैसे)    ( किमी में पैसे)                    
साधारण              01.40                02.19
डीलक्स              01.71                 02.71
एसी वोल्वो           03.42                 04.52

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!