Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

BREAKING: कांगड़ा में हादसा; हाईवे पर भिड़ीं दो कारें, 7 घायल, बच्चे की हालात नाजुक

News Updates Network
By -
0
नूरपुर . हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में हादसा हुआ है. यहां पर दो गाड़ियों में टक्कर के चलते कुल सात लोग घायल हो गए हैं. घायलों में एक बच्चे की हालात नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नूरपुर में पठानकोट-मंडी राष्टीय राजमार्ग पर खज़्ज़िया के नज़दीक पेट्रोल पंप के पास ये दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गई.

एक गाड़ी सवार परिवार बगलामुखी (कोटला) माता के दर्शन के लिए जा रहा था. दूसरी गाड़ी कांगड़ा से चंबा की ओर से जा रही थी. इस दौरान हाईवे पर दोनों में भिड़ंत हो गई. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि घायल ककीरा(चंबा) के रहने वाले हैं और एक बच्चे की हालात गंभीर है. घायलों में दो बच्चे शामिल हैं. उधर, प्राथमिक उपचार के बाद 8 साल के घायल बच्चे लक्षित को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!