Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC कर्मचारियों की मांग- क्लर्क के बराबर होना चाहिए परिचालकों का स्केल

News Updates Network
By -
0
हिमाचल पथ परिवहन निगम की नाहन यूनिट के परिचालकों द्वारा एक ही मांग-एक ही नारा, क्लर्क के बराबर हो स्केल हमारा’ दिया गया है। मंगलवार से परिचालकों ने गेट मीटिंग शुरू की है। गेट मीटिंग में बंसी, मनमोहन, प्रवीण, जोगेंद्र, रविकांत, अमित कुमार, शीशपाल, सोमदत्त व डिंपल इत्यादि मौजूद थे।

परिचालकों ने निगम प्रबंधन के रवैये को लेकर नाराजगी जताई है। वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की जा रही है। मांग है कि परिचालकों को अन्य विभागों के लिपिकों की तरह वेतन दिया जाना चाहिए।

पदाधिकारियों ने कहा कि 11 जुलाई तक गेट मीटिंग की जाएगी। इससे पहले सरकार ने मांग को पूरा नहीं किया तो मजबूरन ही आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!