Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी में हादसा : देव कामरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की 2 कारें हादसे का शिकार, 13 लोग घायल

News Updates Network
By -
0


मंडी: देव कामरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की 2 कारें हादसा का शिकार हो गईं। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी घायल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को हमीरपुर और पद्धर के दो परिवार जो आपस में रिश्तेदार लगते हैं देव कामरुनाग के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। एक गाड़ी में 4 लोग सवार थे जबकि एक गाड़ी में 9 लोग सवार थे। आगे निकल गई एक गाड़ी दूसरी गाड़ी का इंतजार करने के लिए गड़ाहल नामक स्थान पर रूकी।

इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर दोनों कारें खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों कारों में सवार 13 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए गोहर अस्पताल पहुंचाया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!