Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

अधिसूचना जारी: हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक

News Updates Network
By -
0
Notification issued Ban on transfers of officers and employees in Himachal Pradesh
प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रदेश में एक बार फिर से तबादलों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। अब बहुत अधिक जरूरी होने पर सिर्फ सीएम की मंजूरी पर ही अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि इससे पहले सरकार ने कोरोना काल में जुलाई 2020 में तबादलों पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। हालांकि मार्च 2022 में सरकार ने तबादलों पर लगी रोक हटा दी थी, लेकिन अब एक बार फिर से सरकार ने प्रदेश में तबादलों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!