Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC चालकों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, चक्का जाम करने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
चालक यूनियन, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) धर्मशाला ने अपनी मांगों के सिलसिले में शुक्रवार को गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर एक बजे से लेकर डेढ़ बजे तक चालकों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। चालक यूनियन हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रदेशाध्यक्ष मिलाप चंद चौधरी की अगुवाई में गेट मीटिंग में चालक उपस्थित हुए।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मिलाप चंद चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने सभी विभागों को वेतन आयोग के लाभ दे दिये हैं, लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम वेतन आयोग के वित्तीय लाभों से अभी तक वंचित हैं।

उनका कहना है कि निगम प्रबंधन निगम कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रहा है। चालकों को बीते 36 महीनों से उनका नाइट /ओवर टाइम नहीं दिया गया है। साथ ही निगम में दिन प्रतिदिन कर्मचारियों की कमी और कर्मशाला में कल पुर्जों की कमी को पूरा करना प्रमुख मांगें शामिल हैं।

मिलाप चौधरी ने बताया कि प्रबंधन अगर जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो आने वाले समय में चालक चक्का जाम करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!