Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: रामपुर में युवकों को चिट्टा बेच रहीं 3 महिलाएं गिरफ्तार, जानिए कैसे मिली पुलिस को सफलता

News Updates Network
By -
0
रामपुर बुशहर : शिमला जिले के उपमंडल रामपुर में पुलिस ने 3 महिलाओं को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कर्म सिंह पर आधारित टीम ने 3 महिलाओं की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिलाओं से करीब 7.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। 

इन महिलाओं में बीना (45) वार्ड नंबर-2 सदलपुर महिंद्रा ट्रैक्टर एजैंसी, डाकघर व तहसील राजगढ़ जिला चुरू राजस्थान, दूसरी महिला की पहचान सुमित्रा (37) वार्ड नंबर-2 सदलपुर महिंद्रा ट्रैक्टर एजैंसी डाकघर और तहसील राजगढ़ जिला चुरू राजस्थान और तीसरी महिला की पहचान संदीपा शैलवी (20) गांव और डाकघर नीरथ तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार बीना व सुमित्रा नाम की दोनों महिलाएं नीरथ में स्थानीय लड़कों को चिट्टा बेचने का कारोबार कर रही थीं। इस बारे में पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। इस बारे में स्वयं एसएचओ ने कर्मचारियों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नीरथ में छापा मारा और पुलिस ने 3 महिलाओं के कब्जे से चिट्टा बरामद किया। 

जानकारी मिली है कि महिलाएं काफी लंबे समय से चिट्टे का कारोबार कर रही थीं। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!