Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर: पिता बना हैवान, दराती से काटा डाला 4 साल की बच्ची का गला

News Updates Network
By -
0

हमीरपुर : हमीरपुर शहर में यूपी के रहने वाले एक प्रवासी पिता ने नशे में धुत्त होकर अपनी करीब 4 साल की बच्ची का गला काट दिया। वहीं आरोपी पिता व माता फरार हो गए हैं। घटना 10 मई रात की बताई जा रही है। घायल बच्ची टांडा मेडिकल काॅलेज में उपचाराधीन है, उसकी देखभाल उसका 12 साल का भाई व बहनें कर रही हैं। 

एएसपी हमीरपुर विजय सकलानी से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के थाना बजीरगंज के गांव व डाकघर वियोली के रहने वाले 12 वर्षीय प्रवासी किशोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका परिवार वार्ड नंबर-3 में रहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता ने नशे में धुत्त होकर एक थैले से दराती निकाली और मेरी बहन को बालों से पकड़कर उसका गला काट दिया। 

शिकायतकर्ता की मां यह सब देख वहां से भाग गई। इसके उपरांत शिकायतकर्ता अपने पिता के साथ अपनी बहन को एम्बुलैंस में डालकर हमीरपुर अस्पताल उपचार के लिए ले गए, जिसके बाद  टांडा अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। हमीरपुर अस्पताल में शिकायतकर्ता के पिता ने पीड़िता को दूसरी मंजिल से गिरने का बयान दर्ज करवाया है। अब पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया कि आरोपी पिता को ढूंढने के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!