Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के कार्यो का किया निरीक्षण

News Updates Network
By -
0

बिलासपुर : 18 मई- उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने फोरलाइन के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे विभिन्न पुलों व सुरंगों की कार्य प्रगति का टिहरा में मौके पर जाकर का निरीक्षण किया।

उन्होने बताया कि मल्यावर से टिहरा 1265 मीटर लम्बी सुरंग का टिहरा से मल्यावर की तरफ केवल 102 मीटर का कार्य शेष है। उन्होने निर्माण कर रही गावर कंस्ट्रक्सन कम्पनी के अधिकारियों को 30 जून तक इस टनल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने मण्डी भराडी पुल के निर्माण को भी 30 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान गावर कम्पनी के महा प्रबंधक कर्नल बी.एस चौहान ने उपायुक्त को टनल व पुल का निर्माण निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने का आशवासन दिया।निरिक्षण के दौरान उपमण्डलाधिकारी घुमारवीं राजीव कुमार, गावर कम्पनी के साईट इंजीनियर अमित ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!