Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: युवक की हत्या पर गुस्साए परिजनों का हंगामा, आरोपी के घर के बरामदे में शव जलाने का किया प्रयास, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

News Updates Network
By -
0
घुमारवीं : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव संडयार में हुए हत्याकांड में मृतक अरविंद उर्फ धिक्का के परिजनों तथा गांव वासियों द्वारा हंगामे के बीच शव का आरोपी जगदीश चंद के आंगन में अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया। 

बताते चलें कि वीरवार रात को अरविंद की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके चलते पुलिस ने हत्या के आरोपी जगदीश चंद को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत घर लाया गया। सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तभी लोगों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए आरोपी के घर के बरामदे में रख दिया।

एसपी बिलासपुर एसआर राणा को इस घटना की सूचना दे दी गई। उन्होंने पुलिस थाना प्रभारी घुमारवीं तथा भराड़ी को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा। दोनों पुलिस थानों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस के समझाने पर मौके पर मौजूद सभी लोग पुलिस प्रशासन की बात मान गए। 

उसके बाद शव को वहां से उठाया और श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसआर राणा ने बताया कि पुलिस फोर्स की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले के आरोपी को अदालत ने 18 मई तक के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!