Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हादसा : सड़क से 25 फुट नीचे गिरी कार, हादसे में पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत

News Updates Network
By -
0


अर्की: कुनिहार थाना पर तैनात एक पुलिस हेड कांस्टेबल की सरयांज के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार महज 37 वर्ष के थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेन्द्र आज कल छुट्टी पर अपने गांव सरयांज गए हुए थे। उनकी कार गांव सरयांज के करीब सड़क से 25 फुट नीचे लुढ़क गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!