Ropeway Accident: आज खत्म हो जाएगा त्रिकूट पहाड़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन, पढ़िए अपडेट

News Updates Network
0
Jahrkhand Deoghar Ropeway Accident: झारखंड के देवघर जिले के त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यी ऑपरेशन मंगलवार सुबह फिर शुरू हो गया है। पूरी उम्मीद है कि आज यह अभियान खत्म हो जाएगा, क्योंकि लोगों को निकालने का काम तेजी से हो रहा है। अब तक 35 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 

इस हादसे में अब तक 3 लोगों की की जान जा चुकी है। इनमें से एक बचाव के दौरान हेलिकॉप्टर से नीचे गिर गया। देवघर के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि एयरफोर्स व एनडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई है और जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा। आपको बता दें कि कल शाम हुई दुर्घटना के बाद NDRF, ITBP, वायुसेना और बीएसएफ के जवान लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में लगातार जुटे हुए हैं।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देवघर त्रिकूट रोपवे हादसे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन, सेना और NDRF की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है. स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है. शीघ्र ही सभी सकुशल निकाल लिए जायेंगे। रोपवे पर फंसे हुए लोगों को नीचे उतारने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी सहायता का आग्रह किया है। देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो -
 

देवघर के त्रिकूट पर्वत रोपवे में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। शाम 4:30 बजे के करीब पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर अचानक टूट गया। इसके बाद रोपवे की 23 ट्रॉलियां एक झटके में सात फीट नीचे लटक गयीं। इसके बाद ऊपर की एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसमें फंसे पांच लोगों को स्थानीय लोगों और रोप-वे कर्मियों ने मिलकर बाहर निकाला। हादसे के दौरान सबसे नीचे की दो ट्रॉली पत्थर से जोरदार ढंग से टकरा गयी। इन दोनों ट्रॉलियों में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गये।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top