हिमाचल : कांगड़ा में पकड़ी गई लुटेरी महिला, चाकू के दम पर ट्रक चालक से लूटपाट की कोशिश

News Updates Network
0
कांगड़ा शहर के आसपास के इलाकों में लूटपाट की घटनाएं सामने आने लगी है। आलम ये है कि अब महिलाएं भी राह चलते लोगों को लूट रही हैं। ताजा मामला है कांगड़ा के कच्छयारी का जहां एक राह चलती महिला ने ट्रक चालक से पहले तो लिफ्ट मांगी और बाद में चाकू के दम पर लूटपाट को अंजाम देने लगी। 

ट्रक चालाक ने चालाकी दिखाते हुए ट्रक को रोक दिया जिसके बाद महिला ने ट्रक चालक का सारा सामान बाहर फेंक और ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए।

यहां तक महिला स्थानीय लोगों से भी बदसलूकी करने लगी। बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक का साथ देते हुए महिला का वीडियो निकाला। वीडियो बनाने पर महिला झूठे आरोप लगाने लगी और मौके से 9 दो ग्याराह होने लगी। 

बेशक पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मामला दर्ज न होने पर कोई कार्रवाई शायद नहीं हो सकती। किन्हीं कारणों से ट्रक चालक भी मामला दर्ज करने से इंकार कर रहा है। ऐसा पहली बार सुनने में आया है कि कांगड़ा में ऐसी घटनाएं होने लगी हैं। बड़े बड़े शहरों और बाकी राज्यों में ऐसी घटनाएं होती थी लेकिन अब देवभूमि हिमाचल में ऐसी शर्मनाक घटनाएं होने लगी हैं। इस घटना पर स्थानीय प्रधान ने भी महिला के व्यवहार का खुलासा किया…

इस घटना से जहां पुलिस प्रशासन पर सवाल उठते हैं तो वहीं आस पास के गांव के लोग भी दहशत में हैं। आए दिन बच्चे और घर के सभी लोग खेलने कमाने या शॉपिंग के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे में ऐसी महिलाएं फायदा उठाकर कई तरह की घटनाओं को अंजाम दे सकती हैं। क्षेत्र वासियों से लेकर पंचायत प्रधान तक ने उक्त महिला पर सख्त कार्रवाई की बात कही, ताकि कांगड़ा समेत हिमाचल में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top