Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : HRTC को मिले 13 नए हैड मैकेनिक, दस दिन के भीतर ज्वाइनिंग करने के निर्देश

News Updates Network
By -
0
प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप में कार्यरत एक दर्जन से अधिक वर्कशॉप मोटर मैकेनिक/ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के कर्मचारियों को पदोन्नत का तोहफा दिया है। निगम के मोटर मैकेनिक/ इलेक्ट्रीशियन कर्मचारियों को हैड मैकेनिक पद पर प्रोमोट किया गया है। पदोन्नत कर्मचारियों में दो को छोड़कर शेष कर्मचारी वर्तमान डिपो में ही प्रोमोट किए गए हैं। 

पदोन्नत कर्मचारियों को 10 दिनों के अंदर दिए हुए डिपुओं में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी ने समय पर ज्वाइन नहीं किया, तो उनके ज्वाइनिंग ऑर्डर कैंसिल करके दूसरे कर्मचारी को प्रोमोट कर दिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के 11 डिपुओंके 13 वर्कशॉप के मोटर मैकेनिक/ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड कर्मचारियों को हैड मैकेनिक पद पर प्रोमोट किया है।

इनमें सामान्य वर्ग के 12 और एससी वर्ग का एक कर्मचारी को प्रोमोट किया गया है। इनमें वर्कशॉप मैकेनिक में पठानकोट डिपो के गुरदेव सिंह, रोहडू डिपो के मैकेनिक श्याल लाल, नालागढ़ डिपो के मैकेनिक धर्मपाल, डीडब्ल्यू तारादेवी के मैकेनिक ज्ञान चंद, रूरल यूनिट थ्री के मैकेनिक गोविंद राम, नाहन डिपो के इलेक्ट्रिकल मैकेनिक राजेश कुमार, मंडी यूनिट के मैकेनिक कृष्ण चंद, रोहडू डिपो के मैकेनिक पराधाम देव, पठानकोट डिपो के मैकेनिक बलवीर सिंह, रामपुर डिपो के मैकेनिक यज्ञादत्त और धर्मशाला डिपो के मैकेनिक अरुण कुमार को हैड मैकेनिक वर्तमान डिपो में ही प्रोमोट किया गया है। 

जबकि डीडब्ल्यू तारादेवी के मैकेनिक परमानंद को लोकल यूनिट टू और सरकाघाट डिपो के इलेक्ट्रिकल मैकेनिक प्रकाश चंद को धर्मपुर डिपो में हैड मैकेनिक प्रमोट किया है। पदोन्नत कर्मचारियों को 10300-34800+3200 ग्रेड-पे ज्वाइनिंग डेट से तुंरत प्रभाव से देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डिविजनल वर्कशॉप तारादेवी में तैनात हैड मैकेनिक तेज सिंह को पब्लिक इंट्रस्ट के चलते रूरल यूनिट थ्री ढली शिमला ट्रांसफर किया गया है।


एचआरटीसी के 11 डिपुओं के 13 वर्कशॉप मोटर मैकेनिक/लेक्ट्रीशियन ट्रेड कर्मचारियों को हैड  मैकेनिक पद पर प्रोमोट किया है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसकी अधिसूचना जारी की है। निगम के अधिकतर प्रमोट हैड मैकेनिकों को वर्तमान डिपो में ही पदोन्नत किया गया है
आईएएस संदीप कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर, हिमाचल पथ परिवहन

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!