Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

News Updates Network
By -
0
आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान जल्द हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। दोनों राज्यों में इसी साल अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में इस बार चुनावी माहौल दिलचस्प होगा। पंजाब में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 में 92 सीटों पर जीत हासिल की है। 

पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। दो दिन पहले शिमला पहुंचे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि आम आदमी पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं विधानसभा चुनाव में भी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।  नगर निगम शिमला के चुनाव मई-जून 2022 में प्रस्तावित हैं। 

पार्टी अभी पंजाब में व्यस्त है। सप्ताह भर में वहां मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है। उसके बाद वरिष्ठ नेता हिमाचल प्रदेश आएंगे। अफसरों सहित भाजपा और कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। ईमानदार छवि वाले नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाना है। - रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!