Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : परवाणु में 2 महिलाओं की हत्या के आरोपी कोर्ट में पेश, पुलिस रिमांड पर भेजा

News Updates Network
By -
0

सोलन : सोलन जिले के परवाणु में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। परवाणु में गठरियों में मिले 2 महिलाओं के शवों के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। 


अदालत ने दोनों आरोपियों को 18 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के कारणों को लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को 18 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। 

जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को परवाणु के नजदीक पुलिस ने 2 महिलाओं के शव बरामद किए थे, जिन्हें गठरियों में बांधकर फैंका गया था। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया था। इसके बाद महिलाओं की पहचान करवाने के लिए टीमों का गठन कर उन्हें आसपास के राज्यों में भेजा। 

इसके बाद महिलाओं की पहचान हो गई थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया व हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने का कार्य करना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र सिंह निवासी मोहाली व दिनेश कुमार निवासी रोपड़ को गिरफ्तार किया और शनिवार को उनको अदालत में पेश किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा करने में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!