Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पत्नी के भाई की आत्मिक शांति के लिए हवन करने गए व्यक्ति के सिर पर गिरा पत्थर, मौके पर मौत

News Updates Network
By -
0
भड़ेला : चुराह उपमंडल में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रूप सिंह (41) पुत्र जयदियाल गांव लुहारोगा डाकघर जुंगरा तहसील चुराह के रूप में हुई है जोकि पेशे से अध्यापक था। जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले सड़क निर्माण में जुटे क्षेत्र के 2 व्यक्तियों की मलबे की चपेट में आने मौत हो गई थी। इनमें रूप सिंह की पत्नी का भाई पूर्ण चंद भी शामिल था। रूप सिंह उसी जगह रविवार सुबह भड़कवास गांव के 10-12 लोगों के साथ पूर्ण चंद की आत्मा की शांति के लिए शांति हवन करवाने गया था।

 शांति हवन करने के बाद करीब 11 बजे सभी लोग घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रूप सिंह अन्य लोगों से कुछ दूरी पर था। उसी समय पहाड़ी से अचानक एक बड़ा-सा पत्थर गिरा। इससे पहले कि रूप सिंह कुछ समझ पाता पत्थर उसके सिर पर लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के तुरंत बाद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही तीसा थाना से थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह पुलिस टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। 

एसएचओ तीसा जोगिंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वहीं तहसीलदार चुराह प्रकाश चंद ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!