Accident In Himachal : खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, एक घायल

News Updates Network
1 minute read
0
हरिपुरधार : भलाड़-हरिपुरधार संपर्क मार्ग पर कोलीखिल नाले के पास एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए संगडाह भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक पिकअप भलाड़ से पियुलीलानी की तरफ जा रही थी। गाड़ी में कुल 2 लोग सवार थे। 

दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में भलाड़ गांव के 45 वर्षीय चंदन सिंह की मौत हो गई है, जबकि इसी गांव के 35 वर्षीय प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हुए है। प्रेमपाल को इलाज के लिए संगडाह ले जाया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 

डीएसपी संगडाह शक्ति सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में भलाड़ निवासी चंदन सिंह पुत्र जीत सिंह की मौत हो गई है, जबकि इसी गांव के प्रेमपाल सिंह घायल हुए है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

एसडीएम संगडाह डॉक्टर विक्रम नेगी ने घटना स्थल का दौरा करके मृतक के परिजनों को 30 हजार व घायल व्यक्ति को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top