Himachal : दर्दनाक मौत! पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, एक की मौत, दो घायल

News Updates Network
0

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार (HP 38D 3732) नूरपुर से बनीखेत की तरफ जा रही थी। 

अलेढ़ नामक स्थान पर अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर कार पर गिर गया। कार में बैठे सौरव (24) पुत्र मनोहर लाल निवासी नूरपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार (HP 38D 3732) नूरपुर से बनीखेत की तरफ जा रही थी। अलेढ़ नामक स्थान पर अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर कार पर गिर गया। कार में बैठे सौरव (24) पुत्र मनोहर लाल निवासी नूरपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

सौरव के पिता मनोहर लाल (60) और एक अन्य व्यक्ति सुनील कुमार (49) पुत्र कृष्ण चंद निवासी नूरपुर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी रेफर किया गया है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top