Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Una : प्रदेश में लूट : एक महिला ने दूसरी महिला के हाथ से काट लिए सोने के कंगन : Read More

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश में एक महिला द्वारा दूसरी महिला के हाथ से सोने के कंगन काट कर चुराने की खबर सामने आ रही है। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित आईएसबीटी काहै। 

मिली जानकारी के मुताबिक तीन आरोपियों के गिरोह ने आईएसबीटी ऊना में एक महिला की कलाई से सोने के कंगन काट लिया। इस वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला को स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर ही दबोच लिया गया। जबकि उसके अन्य महिला साथी व युवक मौके पर से भागने में सफल हुए।

बताया जा रहा है कि दोनों फरार चोर कंगन साथ ले गए हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!