Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Mandi : Accident : दर्दनाक हादसा ! गहरी खाई में गिरी कार ,चाचा भतीजे की हुई मौत : Read More

News Updates Network
By -
0
सराज के भाटकीधार के समीप कार हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई है। मोहन सिंह पुत्र शुकरू राम तथा दुर्गा दास पुत्र दयालु राम टनोराधार से भाटकीधार की तरफ जा रहे थे कि बुंगाधार मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और करीब 250 मीटर की खाई से लुढ़कती हुई दूसरे सड़क मार्ग कथ्याला पर जा गिरी। हादसे में एक कार सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते ही दम तोड़ दिया। 

मृतक मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी सहित 5 और 8 साल के बच्चों को छोड़ गए हैं। लोगों का कहना है कि हादसा खराब सड़क के कारण हुआ है। अगर मोड़ के किनारे पैरापिट आदि होते तो शायद हादसा टल जाता। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!