Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

प्रीति जिंटा ने दो जुड़वा बच्चों को दिया जन्म , घर में 5 साल बाद आई खुशियां : Read More

News Updates Network
By -
0


बिलासपुर :बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीती ज़िंटा के घर एक नहीं दो-दो खुशियां एक साथ आई है। प्रीती ज़िंटा सरोगेसी के माध्यम से 2 बच्चों की माँ बन चुकी है। बता दें कि साल 2016 में प्रीती ज़िंटा ने खुद के उम्र से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जेन गुडइनफ से शादी रचा ली थी और अब शादी के पांच सालों के बाद प्रीती और जेन का घर खुशियों से चहक उठा है। 

प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि-मैं आज आप सभी के साथ हमारी अमेजिंग न्यूज शेयर करना चाहती हूं, मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है,  क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है।

इसके बाद वह लिखती है कि हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार -जीन, प्रीति, जय और जिया।


प्रीती ज़िंटा कि इस पोस्ट पर बहुत से सेलिब्रिटीज ने शुभकामनाओं के सन्देश दिए है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!