Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal: Nahan : 250 अवैध शराब की पेटियां ईंटों के बीच एक ट्रक से बरामद , ट्रक चालक गिरफ्तार : Read Full News

News Updates Network
By -
0


नाहन : सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। जिला के नौहराधार के समीप एक एलपी गाड़ी से पुलिस ने शराब की 250 पेटियां बरामद की है शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

अवैध शराब की यह बड़ी खेप बड़े ही शातिराना तरीके से सप्लाई की जा रही थी शराब की पेटियों को एलपी गाड़ी में ईंट के बीच दबा कर रखी गई थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस टीम भी हैरान रह गई। बरामद शराब हरियाणा मार्का की बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब मामले में गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया है जो कि मझौली का रहने वाला है।

पुलिस गाड़ी चालक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह शराब कहां से उठाई गई थी और कहां पहुंचाई जा रही थी। 


क्षेत्र में शराब तस्कर सक्रिय नजर आ रहे हैं हाल में संगडाह के समीप भी पुलिस ने 70 पेटियाँ अवैध शराब बरामद की थी और यह शराब भी हरियाणा से लाई जा रही थी। हालांकि पुलिस शराब तस्करी को लेकर बेहद सक्रिय है और यही कारण है कि शराब के अवैध तस्कर अब पुलिस के शिकंजे में आने शुरू हो गए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!