Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal :Solan : शर्मनाक! गोवंश के अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते पकड़ा गया 57 साल का किसान: Read Full News

News Updates Network
By -
0
सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक बेहद ही क्रूर मामला सामने आया है। यहां पे एक बेजुबान गोवंश के साथ दुराचार करने के आरोप में एक 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 
मामला जिले के दाड़लाघाट से रिपोर्ट किया गया है। पुलिस ने पशु का मेडिकल करवाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक़, आरोपी को गोवंश से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा गया है। अब आरोपी के खिलाफ इस संबंध में पुलिस ने अप्राकृतिक यौन संबंध और पशु क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 

एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पशु चिकित्सक से गोवंश का मेडिकल भी करवाया जाएगा। आरोपी व्यक्ति पेशे से किसान है।


एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने आगे बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस थाना में दर्ज करवाया है, जिसमें बताया गया है कि जहां उन्होंने अपना पशु बांधा था, वह रात को वहां नहीं पाया गया। जब ओबरे में जा कर देखा तो पाया कि दोषी व्यक्ति गौवंश से अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा है। 

इसकी सूचना शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी व्यक्ति का मेडिकल भी करवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!