Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Kangra: HRTC Accident : सुलह में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त- 10 यात्री घायल : Read Full News

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।  हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। 
नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी। हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। इनमें से 10 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां लाया गया। 

हालांकि, घायलों में एक-दो को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं, अस्पताल की एक्सरे मशीन की बैटरियां खराब होने के कारण सभी घायलों को एहतियातन टांडा भेज दिया गया है। 
नगरोटा अस्पताल में स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने घायलों का हाल जाना और उन्हें टांडा भेजने का इंतजाम किया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!