Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश: दूध के बाद अब एलपीजी के दाम भी बढ़े, जानिए नए रेट

News Updates Network
By -
0
शिमला. हिमाचल प्रदेश में दूध के बाद अब रसोई (LPG) गैस के दाम भी बढ़ गए हैं. गैस कंपनियों ने 25.50 रुपये दाम बढ़ाए हैं. ऐसे में अब महंगाई चरम पर पहुंच गई है. शिमला में अब रसोई गैस का सिलेंडर 931 रुपये मिल रहा है. संजौली में गैस एंजेसी के एक कर्मचारी ने बताया कि गैस के दाम बढ़े हैं. वहीं, एक सिलेंडर पर अब 31 रुपये के करीब सब्सिडी मिल रही है।

बता दें कि इससे पहले, बीते मार्च में घरेलू सिलेंडर 25 रुपये महंगा हुआ था. फरवरी में तीन बार हुई बढ़ोतरी में सिलिंडर के दाम 100 रुपये बढ़े थे. व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 76 रुपये बढ़ गए हैं. ऐसे में ढाबों में खाना महंगा हो सकता है. घरेलू सिलिंडरों पर अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक सब्सिडी कोटे में 12 सिलिंडर मिलेंगे. इससे पहले एक सिलेंडर का रेट 906 रुपये थे. जो अब बढ़ गया हैै।

सूबे में पेट्रोल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. वेरका दूध के दाम प्रति लीटर दो रुपये बढ़े है. वहीं, आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है और सरकार पेट्रोल से टैक्स के जरिये अपना खजाना भर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!