Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

रात को लिफ्ट नहीं मिली तो एचआरटीसी की बस ले गया ट्रक चालक , पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
आने के लिए लिफ्ट नहीं मिली तो शिमला के शोघी का व्यक्ति ज्वालामुखी बस अड्डे में खड़ी देहरा डिपो की बस को ही उड़ा ले गया। यह घटना रविवार देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। उसे दाड़लाघाट में गिरफ्तार किया गया। उधर, इस बारे में बस अड्डा ज्वालामुखी के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया। डीएसपी तिलकराज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि ज्वालामुखी बस अड्डे से अज्ञात व्यक्ति देर रात लगभग एक से डेढ़ बजे परिवहन निगम के देहरा डिपो की एक बस (एचपी-36 सी-8326) को कहीं ले गया है। यह बस ज्वालामुखी-चंडीगढ़ रूट पर चलती है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने एएसआई बलदेव शर्मा और टीम के साथ तुरंत मामले की छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शिमला तक थानों में बस चोरी की सूचना वायरलेस से पहुंचाई। इसके बाद पुलिस ने बस को ले जाने वाले व्यक्ति को दाड़लाघाट में पकड़ लिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार निवासी शोघी (शिमला) के रूप में हुई है। व्यक्ति बैजनाथ, बज्रेश्वरी और ज्वालाजी मंदिर दर्शनों के लिए आया था। ज्वालाजी में देर रात बस अड्डे पर पहुंचा और शिमला जाने के लिए लिफ्ट की तलाश करने लगा। लिफ्ट न मिलने पर वह ज्वालामुखी बस अड्डे में खड़ी देहरा डिपो की बस को ही ले गया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!