स्वारघाट : एनएच चंडीगढ मनाली पर कोल्ड ड्रिंक्स से लदा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा
By -
Friday, July 02, 2021
0
स्वारघाट : चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर स्वारघाट के साथ लगते पंजपीरी के पास शुक्रवार दोपहर के समय कोल्ड ड्रिंक्स की पेटियों से लदा एक टैंपो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन टैंपो में लदी कोल्ड ड्रिंक्स की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। इससे नैशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बाधित भी हुई। बताया जा रहा है कि हरियाणा से आ रहा टैंपो कुल्लू की ओर जा रहा था। पंजपीरी में ढलान पर ब्रेक काम न करने के कारण एक मोड़ पर टैंपो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में हरियाणा के भिवानी निवासी टैंपो चालक जगवीर व हैल्पर सुरेंद्र को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
