शुक्रवार को जारी आदेशों मे कहा गया है कि 24 जून को ब्रजेश सूद को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया था. लेकिन अब उन्हें दोबारा सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है. उनके बाद सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज की जिम्मा संभाल रहे एचपीपीएस पुनीत रघु को एएसपी बटालियन पंडोह लगाया गया है।
दरअसल, बीते सप्ताह 24 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू दौरे पर आए थे. इस दौरान एसपी कुल्लू ने सीएम सिक्योरिटी इंजार्ज ब्रजेश सूद को थप्पड़ जड़ दिया था. वहीं, इसके बाद पीएसओ बलवंत सिंहने एसपी गौरव सिंह को लात मार दी थी. बाद में इन दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि ब्रजेश सूद को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था. लेकिन अब उन्हें दोबारा यही जिम्मेदारी दी गई है।
