Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

आज का राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग अपना राशिफल जरूर पढ़ें

News Updates Network
By -
0
शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

मेष (Aries) : आप थोड़े चंचल मन के इंसान है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें।  मन मुताबिक कार्य न होने पर क्रोध आ सकता है, शांत रहते हुए अपने क्रोध को नियंत्रित करके रखें। साथ ही आपकी कार्य क्षमता पर भी असर आएगा।

वृष (Taurus) : आज का दिन चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। काम में कोई लापरवाही न बरतें. कमाई के और नये साधन खोजने की जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।  किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना और उनकी बातों में आना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन (Gemini) : जल्दबाजी में कोई नया निवेश न करें। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाह रहे हैं तो एक बार परिवार के लोगों से भी राय लें।

कर्क (Cancer) : आज ईश्वर का ध्यान और स्मरण करके काम करना शुभ रहेगा। ऊर्जावान बने रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग से करें। आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। आज दूसरों के साथ तालमेल बनाकर रखें। विवादों में फंसने की आशंका है, इसलिए वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अनदेखी कतई न करें।

सिंह (Leo) : आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। निकट भविष्य में आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को अति आत्मविश्वास से बचकर करियर पर फोकस करना चाहिए। हेल्थ में अचानक गिरावट की आशंका है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में आंखों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे।

कन्या (Virgo) : किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से धन हानि होने की संभावना है। इसलिए लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आपको वजनदार चीजें उठाने या भारी कामों से बचना चाहिए। कमर या पीठ में परेशानी हो सकती है। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं उनको बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!