Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश: सीएम ने इस दिन बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक , मिल सकती है और रियायतें

News Updates Network
By -
0
शिमला: हिमाचल में लगी बंदिशों को फिर 7 जुलाई से हटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें कोविड-19 के ताजा हालात को लेकर चर्चा होगी। बैठक में शीतकालीन स्कूलों में शिक्षकों को बुलाए जाने के बाद बड़ी कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का निर्णय लिया जा सकता है। इसमें प्रमुख रूप से बोर्ड की कक्षाओं के उन विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा सकता है, जिनका अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है।

विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने लग सकती है मोहर

इसी तरह सामाजिक समारोह व धार्मिक आयोजनों को लेकर लगी बंदिशों को आंशिक या पूरी तरह से हटाने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। मौजूदा समय में घर के अंदर कार्यक्रम आयोजित करने पर 50 और खुले में 100 लोगों को बुलाने की अनुमति दी गई है। इसी तरह धार्मिक स्थलों को भले ही दर्शनों के लिए खोल दिया गया हो, लेकिन यहां पर भजन, कीर्तन व जागरण सहित अन्य धार्मिक आयोजन को सामूहिक रूप से करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने तथा मुख्यमंत्री की तरफ से की गई घोषणाओं पर भी मोहर लग सकती है।

स्वर्ण जयंती समारोह रथ यात्रा पर फैसला संभव

बैठक में सार्वजनिक परिवहन सेवा को पूरी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति भी दी जा सकती है तथा बंद पड़े बसों के रूटों को फिर से बहाल किया जा सकता है। हालांकि कोविड-19 प्रोटोकॉल को अभी भी जारी रखा जाएगा, जिसमें नो मास्क-नो सर्विस फार्मूला लागू रहेगा। बैठक के दौरान प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष के दौरान निकाली जाने वाली रथ यात्रा पर भी सरकार निर्णय ले सकती है। पहले यह रथ यात्रा 15 अप्रैल से निकाली जानी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!