Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश : 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट , 11 तक मौसम रहेगा खराब

News Updates Network
By -
0
शिमला: प्रदेश में बढ़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आगामी 11 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने की संभावना है। मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहेगा, वहीं कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 से 9 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। 

सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बिलासपुर 35, कांगड़ा 35.2, हमीरपुर 34.8, सुंदरनगर 33.6, चम्बा 32.7, सोलन 32.5, नाहन 31, धर्मशाला 28, कल्पा 25.6 और केलांग में 22 डिग्री दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!