वहीं, इस मामले के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चार पांच दिन पहले निशा देवी अपने पति व बच्चों सहित बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके छपरोह खुर्द गई थी।
सोमवार सुबह 4:00 बजे के करीब निशा ने अपने मायके में घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्यों की ओर से ढूंढने पर जब कमरे को खोला गया तो निशा फंदे पर लटक रही थी। परिवार के सदस्य महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में ले गए। लेकिन अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया व इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया है।
महिला का पति राजकुमार राजमिस्त्री का कार्य करता है। महिला अपने पीछे दो बच्चे लड़का, लड़की व पति को छोड़ गई है। थाना प्रभारी बंगाणा प्रेमपाल ने बताया कि महिला के गले में रस्सी के निशान हैं। प्रथम दृष्टि से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
