बंबर ठाकुर ने कहा कि उसी दिन इंदिरा भवन में कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया जाएगा | जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के अतिरिक्त पार्टी के सभी प्रभागों के नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे | जबकि पार्टी को और सशक्त व सुदृढ़ बनाने की कार्य योजना को भी अंतिम रूप दिया जाएगा | उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नेत्रत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं अथवा कार्यों को वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा ठप्प कर देने और मंहगाई , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार सहित स्थानीय मांगों को वर्षों से लटकाए रखने तथा भाजपा नेताओं व सरकार द्वारा लोगों में कथित कुप्रचार करने के विरोध स्वरूप जन- आंदोलन खड़ा करने की रूप रेखा भी तय की जाएगी | जबकि वीरभद्र सिंह द्वारा पार्टी को दर्शाये गए मार्ग पर चल कर तन-मन-धन से जनता की सेवा करने का संकल्प भी लिया जाएगा |
बिलासपुर : वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश 17 जुलाई को बिलासपुर कांग्रेस पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन में पहुंचेगा : बंबर ठाकुर
Thursday, July 15, 2021
0
बिलासपुर: कांग्रेस पार्टी के सदर विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा है कि 17 जुलाई को सुबह 11 बजे दिवंगत हुए प्रमुख कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश शिमला से बिलासपुर कांग्रेस पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन में पहुंचेगा | जिसे पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजली भेंट करने के बाद सतलुज नदी में प्रवाहित किया जाएगा | बंबर ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और उन्होने अपने हर कार्यकाल में बिलासपुर जिला के विकास व लाखों भाखड़ा विस्थापितों की समस्यों को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है | इस जिला के आर्थिक व सामाजिक विकास की योजनाएँ न केवल प्रदेश स्तर पर स्वीकार की बल्कि केन्द्रीय सरकार से स्वीकृतियाँ प्राप्त करके लोगों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के हर संभव प्रयास किए , जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा |
Share to other apps