Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सैलरी को तरसे HRTC के कर्मचारी, आर्थिक तंगी की आहट, घर का खर्च चलाना हुआ मुश्किल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 12 मई। एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। 11 मई की तारीख बीत जाने के बाद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सोमवार को निगम के कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया जाएगा, लेकिन वेतन नहीं मिला। 

कर्मचारी महासंघ इंटक ट्रांसपोर्ट ने कर्मचारियों के लंबित वेतन को लेकर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई है। महासंघ के स्टेट प्रैजीडैंट समर चौहान ने कहा कि कर्मचारियों ने हर कठिन परिस्थिति में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि वेतन में लगातार देरी होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों के लिए वेतन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में समय पर सैलरी न मिलना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कर्मचारी महासंघ इंटक ट्रांसपोर्ट ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों के लंबित वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए तथा भविष्य में समय पर वेतन सुनिश्चित करने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। 

समर चौहान ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी महासंघ आगामी रणनीति तय करने के लिए मजबूर होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!