Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : पोस्टमास्टर ने लोगों की आरडी के पैसे डकारे , पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर: पुलिस थाना सदर में वरिष्ठ अधीक्षक डाक विभाग हमीरपुर की शिकायत पर दयोथ के पोस्टमास्टर के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रारंभिक छानबीन करने के बाद दयोथ के पोस्टमास्टर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पोस्टमास्टर वर्ष 2015 से लोगों से उनकी आरडी के पैसे ले लेता था तथा संबंधित पासबुक पर एंट्री करके बाकायदा मोहर भी लगाता था लेकिन संबंधित पैसे को डाकघर के कागजों में नहीं दर्शाता था और न ही इनको आरआईसीटी सॉफ्टवेयर में चढ़ाता था।

आरोप है कि पोस्टमास्टर ने कई लोगों से पैसे लिए लेकिन उन्हें ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में नहीं चढ़ाया, जिस कारण लोगों को चूना लग रहा था। संबंधित डाकघर का पोस्टमास्टर अभी तक 72,550 रुपए लोगों के आरडी के नाम पर डकार चुका है। इसका पता उस समय लगा जब लोगों की आरडी पूरी हुई और वे अपना पैसा लेने के लिए मुख्य डाकघर बिलासपुर आए। यहां पर उनकी पासबुक के हिसाब से कम्प्यूटर पर हिसाब-किताब नहीं मिला, जिस पर विभाग ने इस धोखाधड़ी की छानबीन की तो पाया कि संबंधित पोस्टमास्टर ने ही हेरा-फेरी की है, जिस पर संबंधित पोस्टमास्टर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने और उससे संबंधित पैसा वसूलने के लिए मुख्य डाकघर बिलासपुर द्वारा हमीरपुर डिवीजन के वरिष्ठ अधीक्षक को पत्र लिखा गया।

वरिष्ठ अधीक्षक हमीरपुर ने पुलिस थाना सदर को संबंधित पोस्टमास्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने का शिकायत पत्र दिया। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि पोस्टमास्टर विजय सिंह के विरुद्ध थाना सदर में भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा इस मामले की छानबीन सब इंस्पैक्टर प्रियंका नेगी द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!