Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

द ग्रेट खली की माता का निधन , लुधियाना के अस्पताल में ली अंतिम सांस

News Updates Network
By -
0
सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से ताल्लुक रखने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह की मां तांडी देवी का आकस्मिक निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से दिल व फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। इसी सिलसिले में पंजाब राज्य स्थित लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। तांडी देवी की मौत की खबर मिलने के बाद ही उनके पैतृक गांव धिरियाना में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार तांडी देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को हिमाचल प्रदेश में ही किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!