Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पांवटा साहिब :वेक्सिनेशन के लिए युवाओं ने किया हंगामा

News Updates Network
By -
0
पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब के राजपुर अस्पताल में वेक्सिनेशन को लेकर युवाओं ने हंगामा किया। वहीं, मौके पर लोग सैकड़ों की तादाद में एकत्रित हुए। इस दौरान लोगों में बहस बाजी भी हुई, जो कि लंबी चली पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही यहां पर स्थिति बहाल हुई, उसके पश्चात लोगों को वेक्सिनेशन दी गई। बता दें कि 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के लोगों में व्यक्ति के प्रति रुझान देखने को आया परंतु कहीं ना कहीं यह रुझान उन लोगों को उस समय भारी पड़ जाता है जब लोग सोशल डिस्टेंस व कोरोना के नियमों को भूल जाते हैं। 


पंचायत स्तर पर युवाओं, आशा वर्कर व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी वेक्सिनेशन में अहम भूमिका निभाई है जिसके चलते राजपुर अस्पताल में विगत दिन 331 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने बताया कि वेक्सिनेशन अधिकतर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें अंजना शर्मा, विनीता तोमर, निर्जला कपूर, आशा वर्कर लेटा कपूर, संतोष कुमारी व निशा शर्मा समेत कई आशा कार्यकर्ता शामिल हुई।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!