Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

उत्तर प्रदेश :पति पत्नी की लड़ाई को सुलझाने आया हेड कांस्टेबल ने महिला को कमरे में बन्द करके किया रेप

News Updates Network
By -
0
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की जांच करने पहुंचे हेड कांस्टेबल ने पीड़ित महिला के साथ रेप कर दिया. उसके साथ मारपीट भी की गई. जब पीड़िता पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची, तो उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने परिजनों के साथ थाने पर हंगामा करना शुरू कर दिया. जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, तो एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टे​बल और पीड़ित महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ये मामला ककोड़ा थाना क्षेत्र का है. बताया गया है कि पति से विवाद होने के बाद महिला ने थाने में शिकायत की थी. इसके बाद थाने से हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड जांच के लिए पीड़िता के घर आए. पीड़ित महिला की मां का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हेड कांस्टेबल जांच के लिए घर पहुंचे. पहले उसकी सास, पति और सौतन से बातचीत की और फिर छत पर सो रही पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी और उसे नीचे लाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

पीड़ित महिला की मां का आरोप है कि हेड कांस्टेबल उसकी बेटी से पूछताछ के लिए कमरे में अकेले घुस गए. बेटी की सास, पति और सौतन के साथ हेड कांस्टेबल के साथ आया होमगार्ड दूसरे कमरे में पहरा देता रहा. हेड कांस्टेबल ने पूछताछ के नाम पर बेटी के साथ रेप कर दिया, जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची. पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर हंगामा कर दिया.

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पीड़ित महिला से बात की. पीड़ित महिला ने आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपी हेड कांस्टेबल और होमगार्ड की पहचान भी कर ली. वहीं महिला द्वारा हेड कांस्टेबल पर लगाए गए इन गंभीर आरोपों को लेकर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सिकंदराबाद मौके पर पहुंच गए. पीड़िता से सारी जानकारी लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण भी किया.

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने मोबाइल फोन के माध्यम से हेड कांस्टेबल के द्वारा की गई बातचीत को रिकॉर्ड किया गया है. ऑडियो से स्पष्ट है कि हेड कांस्टेबल ने महिला से अश्लील बातें की. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!