Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला : मां - बाप के घर से बाहर जाने के बाद नाबालिग लड़की से होता था दुष्कर्म - पढ़ें पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नाबालिग लड़की से दुराचार करने का मामला सामने आया है। दुराचार करने वाला लड़का भी नाबालिग ही निकला है। पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुराचार करने पर बालुगंज थाना के तहत पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 वर्षीय नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। तभी पीड़िता की मां ने बालुगंज थाना में शिकायत दी।

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब वह और उसके पति सुबह काम पर चले जाते हैं तो उनकी एक नाबालिग लड़की घर पर अकेली रहती है जिसे अभी 9वीं कक्षा में दाखिल करवाना है। एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और 3-4 बार उसके साथ दुराचार किया। लड़की ने बाद में मां को बताया कि वह गर्भवती है। पुलिस जल्द ही दुराचार करने वाले लड़के को कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है। पुलिस दुराचार करने वाले लड़के से पूछताछ कर रही है। 

एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। पुलिस बच्चों की सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध है। मामले की जांच चल रही है। अगर किसी को भी अपने आस-पड़ोस में ऐसे मामलों का पता चलता है तो पुलिस को इसकी सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!