Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश : अमिताभ बच्चन और डोनाल्ड ट्रंप का ई पास बनाने पत्रकार को हाई कोर्ट ने दी राहत

News Updates Network
By -
0
शिमला. हिमाचल प्रदेश में ई-पास  में अनियमितताएं उजागर करने वाले पत्रकार को प्रदेश हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट ने हिमाचल पुलिस को ई-पास की अनियमितताएं उजागर करने वाले पत्रकार अमन कुमार भारद्वाज के खिलाफ आगामी आदेशों तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई ना करने के आदेश दिए हैं. जस्टिस अजय मोहन गोयल ने दायर प्रार्थी की याचिका पर यह अंतरिम आदेश पारित किया.

एक प्राइवेट चैनल के पत्रकार पर सात मई 2021 को आईपीसी की धारा 419, 468, 471 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 डी और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 54 के तहत पुलिस स्टेशन शिमला प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने अब इसे रद्द करने की गुहार लगाई है.

दरअसल, हिमाचल में सात मई से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था. इस दौरान ई-पास पर सूबे में एंट्री दी जा रही थी. रिएलिटी चैक के लिए न्यूज चैनल की ओर से यह कार्यवाही की गई थी. पत्रकार ने अमिताभ बच्चन और डोनाल्ड ट्रंप नाम से शिमला जिले में दाखिल होने के लिए ई-पास के लिए आवेदन किया था और अपने आधार कार्ड का विवरण दिया था. हैरानी की बात यह है कि ई-पास बिना किसी सत्यापन के जारी कर दिया गया था. इस पर प्रदेश में काफी हो-हल्ला हुआ और फिर सरकार को ई-पास के नियम बदलने पड़े थे.

अब अदालत ने सरकार को अगली सुनवाई तक याचिका का जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया. याचिका में याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि उस पर एफआईआर दर्ज करना कुछ और नहीं, बल्कि प्रेस की आजादी पर लगाम लगाने की कोशिश है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!