Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : घास काटने निकला व्यक्ति ,परंतु वापिस घर नहीं लौटा ,मौत

News Updates Network
By -
0
झंडूता : झंडूता पुलिस को गोबिंदसागर झील में संघ बोटघाट डाहड़ में एक शव पानी में तैरता हुआ मिला। जब इस शव को लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की पहचान बिट्टू राम (30) पुत्र बृज लाल निवासी गांव संघ डाकघर जबलू तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बिट्टू बुधवार सुबह के समय घास लाने के लिए गया था तथा उसके बाद वापस घर नहीं आया था।

आशंका जताई जा रही है कि घास काटते समय वह ढांक से झील में गिर गया होगा और झील में उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने किसी पर भी संदेह जाहिर नहीं किया है। झंडूता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। झंडूता थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!